जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
पुलिस के घर में चोरी : छटवी बटालियन के एएसआई के सूने घर में ताला तोड़कर सोने-चांदी के कीमती जेवर सहित नकदी पार

जबलपुर, यशभारत। रांझी क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। चोर अब पुलिस के घर में ही चोरी कर रहे हैं। रांझी थाना क्षेत्र के सर्रापीपल निवासी एएसआई मुकेश कुमार मेहरा के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोने-चांदी के कीमती जेवर सहित नकदी रुपए चोरी कर लिए। जिसकी रिपोर्ट एएसआई ने रांझी थाने में दर्ज कराई है। एएसआई मुकेश मेहरा के मुताबिक छटवी बटालियन में हैं। जिनके परिवार के सभी सदस्य 10 अगस्त को गोटेगांव गए हुए थे। इसके बाद एएसआई भी 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे घर में ताला लगाकर गांव चला गए। वहीं जब 16 अगस्त को वह घर वापस आए तब उनके घर का ताला टूटा हुआ था। साथ ही अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवर सहित नकदी रुपए गायब थे। जिसके बाद एएसआई ने रांझी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।







