पाटन बायपास में वृद्ध को लोडिड वाहन ने कुचला, मौत : 4 दिन तक करता रहा जिंदगी और मौत से संघर्ष

जबलपुर, यशभारत। माढोताल थाना अंतर्गत पाटन बायपास में एक वृद्ध को अज्ञात लोडिड वाहन ने सीधी टक्कर मार दी। हादसे के दौरान वृद्ध हवा में दो फिट उछलकर, रोड से दूर जा गिरा। जिसे सिर में गंभीर चोट आने के बाद आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। चार चार दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर, अज्ञात वाहन चालक को तलाश करने में जुटी है।
पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सुरेश उपाध्याय पिता गुट्टी लाल उपाध्याय 75 वर्ष, बड़ी उखरी विवेकानंद बार्ड का निवासी था। जो 28 जनवरी 2023 को काम से कहीं जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने सीधी टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वहीं, वृद्ध को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिन्हें सिर में गंभीर चोट थी। इलाज के दौरान देर रात करीब एक बजे वृद्ध की इलाज के दौरान ही मौत हो गयी। पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल करने में जुटी है।
पाटन बायापास बन गया ब्लेक स्पॉट
गौरतलब है कि पाटन बायपास में लगातार सड़क हादसे हो रहे है। जहां मासूम अपनी जान से हाथ धो रहे है तो वहीं दूसरी ओर शासन प्रशासन हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। अगर प्रशासन व्यवस्थाएं दुरुस्त करे तो सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है।







