इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नृशंस हत्या : कुल्हाड़ी से गर्दन और सिर पर किया हमला, दोनों हाथों की हड्डियां तोड़ दीं

जिले के जामनेर में रात को सोते समय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। कुल्हाड़ी से कई बार किए गए। सिर और गर्दन में हमला किया गया। साथ ही दोनों हाथों की हड्डियां तोड़ दी गईं। परिवार वालों ने दो लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। रविवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

जामनेर के रहने वाले मोहन सिंह अहिरवार (46) दूसरे के खेतों पर काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके पास खुद की कोई जमीन नहीं थे। उनके 5 बच्चे हैं। शनिवार शाम रोज की तरह वह काम कर घर आए। रात 10 बजे के आस-पास सभी लोग खाना खा कर सोने चले गए। उनकी पत्नी और बच्चे अंदर वाले कमरे में सो रहे थे और मोहन बाहर वाले कमरे में अकेले सो रहे थे।

उनके बेटे ने बताया कि रात 1 बजे के आस-पास उनके पिता के चिल्लाने की आवाज आई। सभी लोग उठकर बाहर वाले कमरे में गए तो देखा वह खून से लथपथ पड़े हुए थे। उनके सिर और गले से खून निकल रहा था। कुल्हाड़ी से उन पर हमला किया गया था। दो लोगों ने वारदात को अंजाम दिया था। इनमें से एक तो उनके पड़ोस में ही रहता है। दूसरे व्यक्ति को वह नहीं जानते।

देर रात एम्बुलेंस और पुलिस को कॉल किया गया। सूचना मिलने पर जामनेर पुलिस भी वहां पहुंच गई। साथ ही उनकी बॉडी को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button