जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

नगर निगम जोन क्रमांक 12 में हड़ताली निगम कर्मियों का उपद्रव: मुख्यमंत्री के जन निवारण शिविर के दौरान किया हंगामा

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

IMG 20220921 WA0015

जबलपुर यश भारत। अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर और निगम आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर आज से हड़ताल पर गए नगर निगम कर्मचारियों ने जॉन क्रमांक 12 में पहुंच कर जमकर उपद्रव मचाया वहां काम कर रहे कर्मचारियों को धमकाते हुए कुर्सी टेबल बिखेर दी। जॉन क्रमांक 12 के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा था इसी के तहत हड़ताली निगम कर्मचारी पहुंचे और हंगामा करने लगे। इधर निगमायुक्त ने कर्मचारी संगठनों की हड़ताल को असंवैधानिक बताते हुए कहा की आज हड़ताल के दौरान उपद्रव करने वाले सभी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई।हड़ताल में शामिल अधिकारी कर्मचारी भी होंगे दंडित।

शासन की मंशानुरूप मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर आज से निरंतर कार्यक्रम अनुसार की जाएंगी आयोजित*

IMG 20220921 WA0016

*मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान शिविर माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान की अति महत्त्वकांक्षी योजना है, इसमें व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी*।शिविर अथवा अन्य शासकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों और संगठन पदाधिकारियों के विरुद्ध करायी जाएगी एफ आई आर-निगमायुक्त। निगम प्रशासन सभी अधिकारी कर्मचारी संगठनों की मांगों पर पूरी तरह से काम कर रही है। अधिकारियों कर्मचारियों के हितों का पूरा ख्याल निगम प्रशासन द्वारा रखा जा रहा है*lसंगठनों के सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर लगातार कर्मचारियों के हित में निर्णय लिए गए हैं और लिए भी जा रहे हैं-निगमायुक्त।निगमायुक्त ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य करने दिए निर्देश*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button