कटनीमध्य प्रदेश
नगर निगम अध्यक्ष पहुंचे माधवनगर, समदड़िया सिटी, हालातों का जायजा लिया, लोगों से मिले

कटनी। नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक भी लगातार हो रही बारिश से पैदा हुए हालातों का जायजा लेने रात्रि डेढ़ बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर हैं। उन्होंने मिशन चौक अंडर ब्रिज देखने के बाद माधवनगर के इलाकों और समदड़िया कालोनी का जायजा लिया। वे लोगों से मेल मुलाकात कर जानकारी ले रहे हैं। नगर निगम की टीम भी मदद के लिए एक्टिव कर दी गई है।