जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

दूसरे दिन नदी में उतराता मिला युवक का शव : क्षेत्र में हड़कंप

दमोह|   सुनार नदी के सुरई घाट के पास एक युवक शव पानी मे उतराता मिला, जिसकी सूचना हटा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकला, जिसकी पहचान हटा के संजय वार्ड निवासी मुकेश पटेल (43) रूप में हुई है।  इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया|

 

जानकारी अनुसार सुनार नदी के शीतला घाट के पास उसकी बाइक भी खड़ी पाई गई है। वो कल दोपहर में बाइक से निकला था। घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी।

 

बुधवार सुबह ही हटा थाना पुलिस ने गुम इंसान दर्ज किया था और कुछ देर बाद नदी में शव मिलने की सूचना आई।  पुलिस ने  मामले को जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App