जबलपुरमध्य प्रदेश

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणामों ने चौंकाया: 3 बार के अध्यक्ष अन्नी दुबे को हराकर जितेंद्र सिंह ठाकुर बने अध्यक्ष

 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो) जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए आज हुए मतदान में वोटों की गिनती के बाद चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं।

3 बार के अध्यक्ष डॉ अंकलेश्वर दुबे अन्नी को हार का सामना करना पड़ा है। मतगणना के बाद आए नतीजों में जितेंद्र सिंह ठाकुर 590 वोट लेकर विजयी घोषित हुए हैं। वहीं निवृतमान अध्यक्ष डॉ अंकलेश्वर दुबे अन्नी को 539 वोट लेकर हार का सामना करना पड़ा।

जिला अधिवक्ता संघ के अन्य विजयी प्रत्याशियों में महेंद्र सिंह कौरव को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह सचिव, मनोज सेन सहसचिव, आलोक प्यासी कोषाध्यक्ष, योगेंद्र स्वामी पुस्तकालय अध्यक्ष तथा अनीता राजपूत को महिला सदस्य के रूप में चुना गया है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App