जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में 23 साल की युवती से बलात्कार : टायर की दुकान में ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के चौधरी मोहल्ला में बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक टायर दुकान संचालक ने पहले तो युवती को अपने प्रेम के जाल में फंसाया और फिर नजदीकियां बढ़ा ली और मिलने की जिद करते हुए अपनी दुकान में ले जाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पीडि़त ने जब विवाह करने का दबाव बनाया तो आरोपी साफ मुकर गया। जिसके बाद रोते हुए थाने पहुंची पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपी को टायर दुकान से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चौधरी मोहल्ला निवासी युवती ने शिकायत करते हुए बताया कि मोहल्ले में रहने वाला रोहित चौधरी 22 साल पेशे से करौंदा नाला के पास टायर दुकान संचालित करता था। करीब एक वर्ष पहले उसने कहीं से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और रात दिन फोन पर प्यार का इजहार करता रहा। वह उसके झांसे में आ गयी।

घुमाने के बहाने ले गया था

पुलिस ने बताया कि पीडि़ता को आरोपी घुमाने के लिए ले गया था, जिसके बाद उसने वहां जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विरोध किया तो शादी का झांसा देकर बार-बार संबंध बनाए और फिर शादी से इंकार करते हुए फरार हो गया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button