जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर पुलिस ने लखनऊ से ठग दंपत्ति को किया गिरफ्तार : 6 साल से पुलिस को दे रहे थे चकमा, चिटफंड कं पनी बनाकर लोगों को ठगा

जबलपुर, यशभारत। खमरिया पुलिस ने लखनऊ से ठग दंपत्ति को दबोच लिया है। आरोपी पुलिस को करीब 6 साल से चकमा देने में सफल रहे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
थाना प्रभारी निरुपमा पांडे ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि चिटफंड कंपनियों की जालसाजी के चलते 2017 से पुलिस का अभियान जारी है। जिसके चलते पुलिस ने चिपफंड कंपनी बनाकर लेागों को ठगने के मामले में कंपनी के मैनेजर नवीन तिवारी और उनकी पत्नी अवनी तिवारी को लखनऊ से मुस्तैद टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों पुलिस को करीब 6 साल से चकमा दे रहे थे।