जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर कोर्ट नंबर 5 में जमकर चले चाकू, लात-घूंसे : वकील और उसके साथियों ने एकराय होकर घसीट-घसीट कर पीटा…कान का फट गया पर्दा

ओमती थाने में मामला दर्ज, जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। कोर्ट नंबर 5 में पेशी के लिए आए पीडि़त और उसके बेटों के साथ घसीट-घसीट कर ऐसी मारपीट की गई कि देखने वाले हैरत में पड़ गए। स्थिति यह रही कि पीडि़त किसी तरह से अपनी जान बचाकर ओमती थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर, विवेचना में लिया है।

ओमती थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि एडवोकेट मुकेश पाटकर निवासी रांझी ने पेशी पर आए संतोष और उसके बेटे राहुल और मनोज पाटकर के साथ बेरहमी के साथ मारपीट की। डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर, विवेचना में लिया है।

Table of Contents

यह है मामला

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पाटन में आरोपी की रिश्तेदारी है। जिसके खिलाफ मामला दर्ज होने के चलते प्रार्थी संतोष अपने बेटों के साथ कोर्ट नंबर पांच में गया था। तभी मौका पाकर एडवोकेट मुकेश पाटकर वहां अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ आया और कोर्ट से लेकर सायकिल स्टेंड तक पीडि़तों को घसीट-घसीट कर पीटा।

डॉक्टर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि मामले में मुलाहजा के दौरान डॉक्टर की रिपोर्ट में आया कि हाथापाई के दौरान युवक के कान का पर्दा फटा गया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसकी पड़ताल जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button