जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के यह मार्ग आज रहेंगे बंद : दोपहर में कमलनाथ तो शाम को शिवराज सिंह का जबलपुर में रोड शो

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज जबलपुर पहुंचेंगे। जिसको लेकर चौक चौबंद व्यवस्था की गई हैं। कमलनाथ दोपहर में रोड शो करेंगे तो वहीं शिवराज सिंह का रोड शो शाम को होगा। जिसको लेकर इन मार्गो पर यातायात का प्रतिबंध रहेगा। मुख्यमंत्री के शाम 5 बजे व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के प्रातः 10:15 बजे जबलपुर में प्रस्तावित आगमन को लेकर डायवर्सन / पार्किंग यातायात व्यवस्था से लगाई गई है।

                                            पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांचघर चुंगी चौक से ग्वारीघाट तक सायं 5 बजे से रात्रि 9.30 तक व्हीआईपी मार्ग – चुंगी चौक, कांचघर चौक, सरकारी कुआ, भानतलैया, घमापुर चौक, बेलबाग तिराहा, खटीक मोहल्ला, सराफा चौक, बड़ा फुहारा, शंकर घी भण्डार, रानीताल चौक, लेबर चौक, कछपुरा ब्रिज, गौतम जी की मढिया, रायल स्कूल तिराहा, शाही मालवीय चौक थाना, सुपर मार्केट, शाही नाका, पंडा की मढिया, गढ़ा बाजार, बीटी तिराहा, शारदा चौक, गुप्तेश्वर चौक, कृपाल चौक, हाथीताल रेल्वे क्रांसिंग, छोटी लाईन, गोरखपुर बाजार, कटंगा तिराहा, बंदरिया तिराहा, रामपुर तिराहा, बादशाह हलवाई मंदिर, झण्डा चौक से ग्वारीघाट तक।व्हीआईपी आगमन दौरान उपरोक्त मार्ग में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नगर आगमन पर व्हीआईपी आगमन पर दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक वीआईपी मार्ग- तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक थाना, सुपर मार्केट, गंजीपुरा, बड़ा फुहारा, चौक, मिलौनिगंज चौक, मछली मार्केट, गोहलपुर, चौक, रद्दी चौकी, भानतलैया, बड़ी खेरमाई, घमापुर चौक, कांचघर चौक तक।

व्हीआईपी आगमन दौरान सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था को सुगम व सुचारू रूप से बनाने के लिए व्हीआईपी के आगमन पर वैकल्पिक मार्गो की व्यवस्था की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button