भोपालमध्य प्रदेश
मुरारी नगर रेलवे लाइन के पास मिला बुजुर्ग का शव

मुरारी नगर रेलवे लाइन के पास मिला बुजुर्ग का शव
भोपाल, यश भारत। राजधानी के थाना ऐशबाग क्षेत्र के अंतर्गत मुरारी नगर रेलवे लाइन के पास एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला हैपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव की सूचना मिलते है ऐशबाग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीबन 65 वर्ष है। अमले ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों व पहचान की तलाश की जा रही है।







