जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
काम की खबर : नवीन आईटीआई में प्रवेश प्रारंभ, जल्दी करें
मंडला यश भारत | प्राचार्य शास.आदि. औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था मंडला ने बताया कि जिले में 5 नवीन आईटीआई, विकासखंड बीजाडाडी, नारायणगंज, मोहगांव, घुघरी एवं मवई में प्रारंभ हो रही हैं। इन आई.टी.आई. में 1 जुलाई 2024 से प्रवेश प्रारंभ हो चुके है। शासकीय आई.टी.आई. मंडला में संचालित विभिन्न व्यवसायों के साथ-साथ 1 नवीन व्यवसाय फूड प्रोडक्शन जनरल प्रारंभ किया जा रहा हैl
जिसमें भी 1 जुलाई 2024 से प्रवेश प्रारंभ हैं। शासकीय आई.टी.आई. मवई में डी.एस.टी. के अन्तर्गत व्यवसाय व्यूविंग टेक्नीशियन फॉर सिल्क एंड वूलन फेब्रीक्स विशेषकर बैगा जनजाति वर्ग की महिलाओं के लिए प्रारंभ किया जा रहा है। प्रवेश हेतु जिन आवेदकों ने पंजीयन नहीं कराया है उनके लिए पोर्टल पुनः 11 जुलाई 2024 से 17 जुलाई 2024 तक पंजियन हेतु खोला जायेगा।