कटनीमध्य प्रदेश

कांग्रेस का किसान समर्थन आंदोलन कल

गेहूं उपार्जन में बदलाव और किसानों पर बढ़ते कर्ज के खिलाफ प्रदर्शन

कांग्रेस का किसान समर्थन आंदोलन कल

गेहूं उपार्जन में बदलाव और किसानों पर बढ़ते कर्ज के खिलाफ प्रदर्शनScreenshot 20260408 202201 Google

कटनी, यशभारत। प्रदेश की भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जिला कमेटी कल 9 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में बड़ा धरना-प्रदर्शन आयोजित कर रही है।
जिला शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने बताया कि आंदोलन का उद्देश्य किसानों की समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करना और उनके हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का दायित्व है कि वह किसानों के समर्थन में सक्रिय भूमिका निभाए।
कृषि समुदाय वर्तमान में गेहूं उपार्जन की बदलती तिथियों, कर्ज वसूली के दबाव और उपज के कम दामों जैसी कठिन परिस्थितियों से जूझ रहा है। इन चुनौतियों के विरोध में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में आवाज उठाने का निर्णय लिया है।
आंदोलन के तहत जिला कांग्रेस कार्यालय आस्था प्लाजा में सुबह 12 बजे सभी कार्यकर्ता एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट की ओर मार्च करके धरना-प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होने और किसान हित में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।
कांग्रेस जनो का कहना है कि यह आंदोलन न केवल किसानों की समस्याओं को सामने लाएगा, बल्कि आगामी चुनावी परिदृश्य में भी राजनीतिक हलचल पैदा कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button