देश

अचानक ठप हुआ YouTube, दुनिया भर में मचा हड़कंप: लाखों यूजर्स प्रभावित

भारत से अमेरिका तक ‘Something Went Wrong’ मैसेज

नई दिल्ली,एजेंसी। दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube बुधवार सुबह अचानक डाउन हो गई, जिससे भारत समेत कई देशों में यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐप और वेबसाइट खोलने पर स्क्रीन पर “Something Went Wrong” का एरर मैसेज दिखाई दे रहा है।

सिर्फ यूट्यूब ही नहीं, बल्कि Google, Amazon Web Services और Cloudflare की सेवाओं में भी रुकावट की खबरें सामने आई हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि यह व्यापक सर्वर या क्लाउड नेटवर्क से जुड़ी तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है।

सुबह-सुबह ग्लोबल आउटेज

अमेरिकी समयानुसार 17 फरवरी को सबसे पहले यूट्यूब में गड़बड़ी की शिकायतें सामने आईं। इसके बाद 18 फरवरी की सुबह भारत में भी यूजर्स ने ऐप और वेबसाइट पर दिक्कतें नोटिस कीं।

वीडियो प्ले नहीं हो रहे, होमपेज लोड नहीं हो रहा, शॉर्ट्स और लाइव स्ट्रीमिंग पूरी तरह ठप है। कई मामलों में ऐप क्रैश होने की भी शिकायतें मिली हैं।

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, अमेरिका में 2 लाख से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज की गई हैं, जबकि वैश्विक स्तर पर यह संख्या 10 लाख के पार पहुंच चुकी है।

किन-किन देशों में असर?

यह समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं है। भारत के अलावा अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ब्राजील और जर्मनी सहित कई देशों में लाखों यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

भारत में दिल्ली, मुंबई, पटना, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं। अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शामिल है।

यूजर्स को क्या मैसेज दिख रहा?

यूट्यूब खोलने पर “Something Went Wrong” लिखा आ रहा है, जिसका मतलब है कि प्लेटफॉर्म पर तकनीकी गड़बड़ी हुई है। कुछ यूजर्स को वीडियो प्ले करते समय एरर कोड दिख रहा है, जबकि कई लोगों के लिए ऐप पूरी तरह से काम नहीं कर रही।

क्या है वजह?

फिलहाल कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शुरुआती संकेत बताते हैं कि यह समस्या सर्वर या क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हो सकती है। चूंकि अन्य बड़ी इंटरनेट सेवाओं में भी दिक्कत आई है, इसलिए संभावना है कि यह नेटवर्क-लेवल या क्लाउड सर्विस आउटेज हो।

यूजर्स को सलाह दी जा रही है कि वे कुछ समय इंतजार करें, ऐप अपडेट चेक करें और इंटरनेट कनेक्शन रीफ्रेश करें। आमतौर पर इस तरह की तकनीकी गड़बड़ियां कुछ घंटों में ठीक कर दी जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button