राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर युवा कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन से रोका,,,देखे वीडियो
जबलपुर,यशभारत

जबलपुर,यशभारत।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहर प्रवास के दौरान शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर रानीताल स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया। युवा कांग्रेस नेता विजय रजक के नेतृत्व में कार्यकर्ता गोलबाजार से हाथों में पोस्टर, डमरू और थालियां लेकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि राम मंदिर निर्माण के लिए घर-घर जाकर चंदा जुटाने वाले भाजपा नेता अब कथित चंदा चोरी के मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। विजय रजक ने कहा कि यदि इस मामले में भाजपा और उसके सहयोगी संगठन जवाब नहीं देते हैं तो जनता के बीच उनका नैतिक अधिकार कमजोर होगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “भाजपा हिसाब दो” के नारे लगाए। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही







