भोपालमध्यप्रदेश

गर्म पानी से झुलसी युवती ने दस दिन बाद अस्पताल में तोड़ दम

गर्म पानी से झुलसी युवती ने दस दिन बाद अस्पताल में तोड़ दम

भोपाल, यशभारत। राजधानी के अशोक गार्डन थाना  इलाके में  गर्म पानी की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसी 23 वर्षीय नाजिया खान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, अशोकागार्डन 80 फिट रोड के पास रहने वाली नाजिया अपने घर पर अचानक गर्म पानी गिर जाने के कारण लगभग 15 प्रतिशत तक झुलस गई थी। हादसे के तुरंत बाद परिजन उसे नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कमला नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया था।
कमला नेहरू अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में नाजिया का इलाज जारी था, लेकिन 10 दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अशोक गार्डन पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button