जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पितृपक्ष के दौरान दमोह कलेक्टर का प्रभार संभालेंगी युवा आईएएस मीशा सिंह

जबलपुर की अपर कलेक्टर को शासन ने सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारी

पितृपक्ष के दौरान दमोह कलेक्टर का प्रभार संभालेंगी युवा आईएएस मीशा सिंह

जबलपुर की अपर कलेक्टर को शासन ने सौंपी अतिरिक्त जिम्मेदारी

आगामी पितृपक्ष के दौरान लगभग पखवाड़े भर तक दमोह जिले की प्रशासनिक कमान युवा आईएएस अधिकारी सुश्री मीशा सिंह संभालेंगी। शासन ने उन्हें जिले के कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्णय लिया है।मीशा सिंह वर्तमान में जबलपुर में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। शासन ने उन्हें दमोह कलेक्टर का अस्थायी प्रभार सौंपा है।दरअसल, दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर करीब दो सप्ताह की छुट्टी पर जा रहे हैं। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी युवा अधिकारी मीशा सिंह को दी गई है।युवा आईएएस अधिकारी के रूप में प्रभार मिलने से जिले के नागरिकों और सामाजिक संगठनों में उत्साह है। उम्मीद जताई जा रही है कि पितृपक्ष जैसे संवेदनशील समय में वे प्रशासनिक व्यवस्थाओं को मजबूती से संभालेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button