जबलपुरमध्य प्रदेश

यशभारत ब्रेकिंग : यातायात व्यवस्था सुधारने एसपी ने किया फेरबदल, तीन थानों की बदली कमान

दो थाना प्रभारियों को भेजा लाइन

जबलपुर,यशभारत। शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और यातायात संचालन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने यातायात थानों के प्रभारियों में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत मालवीय चौक और गढ़ा यातायात थाने के प्रभारियों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मालवीय चौक यातायात थाना प्रभारी अरुण पटेल और गढ़ा यातायात थाना प्रभारी इंदिरा सिंह को लाइन भेजा गया है। उनके स्थान पर मालवीय चौक यातायात थाने की कमान अब दिनेश शर्मा संभालेंगे, जबकि गढ़ा यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मनीष प्यासी को सौंपी गई है।
इसी क्रम में घमापुर यातायात थाने की कमान अश्वनी पटेल को सौंपी गई है। वहीं घमापुर यातायात थाने में पदस्थ शशि धुर्वे को सिविल लाइन थाना स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के इस फेरबदल को शहर की यातायात व्यवस्था में कसावट लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए प्रभारियों से प्रमुख मार्गों पर यातायात का सुचारु संचालन, जाम की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण, अव्यवस्थित पार्किंग पर कार्रवाई और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की अपेक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button