गोल्डन टेंपल में अरदास करते भावुक हुईं सारा अली खान आयुष्मान खुराना के साथ पहुंचीं अमृतसर, फिल्म उड़ता तीर की सफलता के लिए टेका माथा

गोल्डन टेंपल में अरदास करते भावुक हुईं सारा अली खान
आयुष्मान खुराना के साथ पहुंचीं अमृतसर, फिल्म उड़ता तीर की सफलता के लिए टेका माथा
भोपाल यश भारत/अमृतसर। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फिल्म उड़ता तीर की सफलता की कामना लेकर अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) पहुंचे। दशहरे के पावन अवसर पर दोनों कलाकारों ने सफेद पारंपरिक परिधान पहनकर दरबार साहिब में माथा टेका और फिल्म की कामयाबी के लिए अरदास की।
इस दौरान सारा अली खान प्रार्थना करते समय भावुक हो गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में उनकी आंखों से आंसू छलकते दिखाई दे रहे हैं। सारा का यह भावुक पल चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों कलाकारों की स्वर्ण मंदिर में मौजूदगी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।उड़ता तीर का निर्देशन आकाश ए. कौशिक ने किया है जबकि करण जौहर इस फिल्म के निर्माता हैं। फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म नेपाल में विवादों में घिर गई है। नेपाल के सेंसर बोर्ड ने नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए इसकी सार्वजनिक स्क्रीनिंग पर रोक लगा दी है।







