जबलपुरमध्य प्रदेश

यशभारत ब्रेकिंग : सुहागी पन्नी मोहल्ले में देह व्यापार का भंडाफोड़, सात लोग हिरासत में, देखे वीडियो..

पूछताछ जारी

जबलपुर,यशभारत। अधारताल थाना क्षेत्र के सुहागी पन्नी मोहल्ला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित देह व्यापार के एक अड्डे का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने पहले एक पंटर को ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच पुरुष और दो महिलाओं को हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद सभी को पूछताछ के लिए महिला थाना लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button