देश

ब्रेकिंग : नरोत्तम की प्रेशर पॉलिटिक्स के बीच दतिया में जबरदस्त विरोध, भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जड़ा ताला, जिलाध्यक्ष समेत जिला पदाधिकारियों और पार्षदों ने दिए इस्तीफे, भाजपा में दिल्ली तक हलचल

दतिया, यशभारत। डा नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में सियासी उबाल आ गया है। भाजपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। सालों बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि भाजपा कार्यकर्ता किसी फैसले के खिलाफ खुलेआम मुखर हुए। बड़ी तादात में कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए। मौजूदा स्थिति में भाजपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार नाराज़गी के पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने अपने इस्तीफे भेज दिए है। जिलाध्यक्ष से लेकर सभी जिला पदाधिकारियों के साथ भाजपा के सभी पार्षदों ने भी पद छोड़ दिए है। कार्यकर्ताओं का साफ कहना है कि अगर टिकट बदलकर नरोत्तम मिश्रा को नहीं दी गई तो वे पार्टी के खिलाफ जाकर काम करेंगे।
दतिया के ताजा हालातों की खबर भोपाल से लेकर दिल्ली तक पहुंच गई है। भोपाल में लगातार मंथन चल रहा है। खबर है कि नरोत्तम मिश्रा खुद भी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से मिलने भोपाल के लिए निकल गए है, जबकि दतिया में उनके समर्थक सड़कों पर है। जानकारी के मुताबिक दतिया के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ही तालाबंदी कर दी है। बाजार भी बंद हो गया है और व्यापारियों का बड़ा वर्ग सड़क पर उतर आया है। उल्लेखनीय है कि नरोत्तम मिश्रा ढाई साल से चुनाव की तैयारी कर रहे थे। घर घर उनके समर्थक सक्रिय थे, जिन्हें अब झटका लगा है। ग्वालियर झांसी हाइवे जाम कर दिया गया है। महिलाएं भी सड़क पर उतर आई हैं।IMG 20260710 WA1049 1

IMG 20260710 WA1048 1 IMG 20260710 WA1047 1 IMG 20260710 WA1050 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button