पदभार के बाद ‘एक्शन’ में यश घनघोरिया, CEO कार्यालय का घेराव, पुलिस ने वॉटर कैनन का किया प्रयोग

पदभार के बाद ‘एक्शन’ में यश घनघोरिया, CEO कार्यालय का घेराव, पुलिस ने वॉटर कैनन का किया प्रयोग
भोपाल, यशभारत: राजधानी में पदभार ग्रहण करते ही नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने आक्रामक रुख अपना लिया है। गुरुवार को उन्होंने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) कार्यालय का ज़ोरदार घेराव किया। यह विरोध प्रदर्शन राज्य में सामने आई चुनावी अनियमितताओं के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से किया गया था।
पुलिस से सीधा टकराव
जैसे ही कार्यकर्ता CEO कार्यालय की ओर बढ़े, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस ने कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी बैरिकेडिंग कर दी थी। स्थिति को नियंत्रित करने और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को पानी के तेज प्रेशर (वॉटर कैनन) का इस्तेमाल करना पड़ा।
घनघोरिया का संदेश
घेराव स्थल पर घनघोरिया ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले हर नागरिक की आवाज़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि CEO कार्यालय अनियमितताओं पर चुप्पी साधे हुए है, जिसके खिलाफ उनकी पार्टी चुप नहीं बैठेगी।








