जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
यश भारत खास : सिद्धपीठ माता राजराजेश्वरी दरबार में हर कष्टों से मिलती है मुक्ति, अमेरिका और नेपाल के भक्तों ने भी करवाई कलश स्थापना
जल रहे 621 ज्योति कलश; दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु, हो रहा विशेष पूजन

सिवनी यश भारत| नवरात्रि पर्व की शुरुआत से जिले में लोग मां भगवती की उपासना में जुट गए हैं। और व्रत रखकर माता की आराधना कर रहें हैं। वहीं नगर के हृदय स्थल स्थित सिद्धपीठ माता राजराजेश्वरी दुर्गा चौक मंदिर में शारदेय नवरात्र पर्व पर जवारों के बीच 621 ज्योति कलश जगमगा रहे हैं। यहां दर्शन करने वाले हर भक्तों को कष्टों से मुक्ति मिलती है ।









