जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पांच राज्यों की पुलिस को थी तलाश जबलपुर में जीआरपी के हत्थे चढ़े

जबलपुर यशभारत। रनिंग ट्रेनों में पलक झपकते ही महिला यात्रियों के जेवरात से भरे पर्स पार करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य जीआरपी एवं आरपीएफ के हत्थे उस समय चढ़ गए जब दोनों कार में एसी चालू कर आराम कर रहे थे। जिसकी भनक उक्त दोनों टीमों को लगते ही वह मौके पर पहुंची और तो दोनों शातिर चोरो ने पुलिस को देखते ही मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन रेल पुलिस द्वारा पूर्व से योजनाबद्ध तरीके से फैलाए गये जाल में फस गए। जिनके कब्जे से 8 लाख 59 हजार के जेवरात जप्त करते हुए उनके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की गई। बता दें कि इन दोनों शातिर चोरों की तलाश पांच राज्यों की पुलिस काफी लंबे समय से कर रही थी।
इस संबंध में जबलपुर जीआरपी इकाई के अंतर्गत आने वाले सतना जीआरपी चौकी प्रभारी राजेश राज ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल पुलिस चौकी सतना से फरार आरोपी दीपक तिवारी पिता जगदीश तिवारी उम्र 24 साल निवासी ग्राम पान उमरिया थाना पान उमरिया जिला कटनी की तलाश पताशाजी विगत एक वर्ष से अनवरत तलाश चल रही थी जिसे पकडने के लिये पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद के निर्देश एवं उप पुलिस अधीक्षक रेल जबलपुर लोकेश मार्को के नेतृत्व में टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा लगातार फरार आरोपी दीपक तिवारी की तलाश मानिकपुर, प्रयागराज, नागपुर, हैदराबाद, विजयवाडा, विशाखापटनम, आरोपी पान उमरिया कटनी आदि स्थानो में दबीश दी गई। दबिश के दौरान टीम को मुखबर से जानकारी प्राप्त हुई की मिचकुली घाटी मझगवां में अपने मित्र राजू कुशवाहा पिता चंद्रमणि कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी थाना कौधीयारा जिला प्रयागराज के साथ मिचकुली घाटी मारकुंडी रोड मझगवां मे सूनसान स्थान पर होंडा सिटी कार मे एसी चालू कर उक्त दोनो आरोपी फरारी काट रहे थे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उक्त दोनो आरोपियों को पकडा गया। जिसमें आरोपी दीपक तिवारी से चोरी के सोने के जेवरात जिसकी कुल कीमती 4 लाख रुपये तथा चोरी के जेवरात कीमती 55000 रुपये का जप्त किया गया। एवं अन्य चोरी के मामले में सोने के जेवरात कीमती 1,70,000 रुपए के सोने के जेवरात कीमती 67000 रुपये तथा चोरी की चांदी की पायल कीमती 12000 रुपये की मुताबिक के जप्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button