भोपाल

यश भारत ब्रेकिंग : हमीदिया अस्पताल, कालेज, स्कूल का नाम बदलने को लेकर हुआ हंगामा  – नगर निगम के सम्मेलन के दौरान जमीन पर बैठे कांग्रेसी पार्षद

यश भारत ब्रेकिंग : हमीदिया अस्पताल, कालेज, स्कूल का नाम बदलने को लेकर हुआ हंगामा
– नगर निगम के सम्मेलन के दौरान जमीन पर बैठे कांग्रेसी पार्षद
भोपाल यशभारत। हमीदिया कालेज व स्कूल, हमीदिया अस्पताल का नाम बदलने को लेकर नगर निगम परिषद के सम्मेलन के दौरान हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि कांग्रेस पार्षद आसंदी के सामने जमीन पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने आसंदी से भोपाल के नवास को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। हमीदिया अस्पताल, कॉल्ेज और स्कूल के नाम बदलने का प्रस्ताव भाजपा पार्षद देवेंद्र भर्गव लाया गया था। जिसे परिषद में पास कर लिया गया है। निगम अध्यक्ष ने कहा है कि शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा जाएगा। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जाकी का कहना था कि अस्पताल के लिए जमीन हमीदुल्लाह ने सरकार को दी थी। हंगामे के बीच सदन को १५ मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया था। बैठक में पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगे। परिषद में पुराना अशोका गार्डन का नाम रामबाग करने, 80 फीट रोड स्थित विवेकानंद चौराहे का नाम विवेकानंद चौक करने, 6 विसर्जन कुंड बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button