जबलपुरदेशराज्य

1 रुपए का काम और 10 रुपए की पब्लिसिटी -नितिन गडकरी

जल संरक्षण को बताया किसानों की समृद्धि का आधार

1 रुपए का काम और 10 रुपए की पब्लिसिटी -नितिन गडकरी

जल संरक्षण को बताया किसानों की समृद्धि का आधार

नागपुर, यशभारत। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बयान एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने राजनीति की कार्यशैली पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अक्सर यह देखा जाता है कि 1 रुपए का काम किया जाता है और उसकी 10 रुपए की पब्लिसिटी की जाती है।
गडकरी ने यह बात नागपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘जल क्रांति परिषद’ को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में कई बार काम से ज्यादा प्रचार पर जोर दिया जाता है। साथ ही उन्होंने आत्म-आलोचना करते हुए कहा कि उनकी अपनी एक कमी यह रही कि उन्होंने अच्छा काम किया, लेकिन उसका प्रचार बहुत कम किया।
अपने संबोधन में गडकरी ने जल संरक्षण और जल प्रबंधन को ग्रामीण समृद्धि का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यदि ‘गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में और घर का पानी घर में’ रोका जाए तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है।
उन्होंने यह भी कहा कि सही जल प्रबंधन से खेती में बड़ा बदलाव आया है और कई क्षेत्रों में किसान अब दो से तीन फसलें उगा पा रहे हैं, जिससे उनकी आय में सुधार हुआ है। गडकरी ने कहा कि जल संरक्षण केवल पर्यावरण का विषय नहीं है, बल्कि यह किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने का सबसे प्रभावी साधन है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, उत्पादन और जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button