मालगाड़ी के नीचे लेट गईं महिलाएं और बच्चा, ट्रेन गुजरने के बाद सही-सलामत निकले बाहर
पुलिसकर्मी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और महिलाओं को सुरक्षित प्लेटफार्म पर ले आए।

मालगाड़ी के नीचे लेट गईं महिलाएं और बच्चा, ट्रेन गुजरने के बाद सही-सलामत निकले बाहर
पटना। बिहार के बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर एक दिल को दहला देने वाला नजारा दिखा। यहां दो महिलाएं और एक बच्चा ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से गुजर रहे थे। इस दौरान अचानक मालगाड़ी चलने लगी तभी महिला और बच्चा पटरी पर लेट गए। जब पूरी मालगाड़ी वहां से गुजर गई तो वह वहां से उठे। इस दौरान गनीमत रही कि तीनों की जान बाल बाल बच गई। इस पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला मंगलवार दोपहर करीब 3:00 का है। यहां बिहार के बेगूसराय स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी थी, जबकि बड़ी संख्या में यात्री प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच ट्रू लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। जल्दबाजी में कुछ महिला यात्री मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार करने की कोशिश करने लगी, लेकिन तभी अचानक मालगाड़ी चलने लगी।

इस दौरान घबराकर दो महिलाएं और एक बच्चा पेट के बल पटरी पर लेट गए। देखते ही देखते पूरी मालगाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई, लेकिन गनीमत रही के तीनों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जैसे ही ट्रेन निकली स्टेशन पर मौजूद लोग दौड़कर वहां पहुंचे और महिलाओं और बच्चे को उठाया।
घटना के बाद पुलिसकर्मी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और महिलाओं को सुरक्षित प्लेटफार्म पर ले आए।






