जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बिगड़ सकता है मौसम का मिजाज बारिश की आशंका

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। जबलपुर समेत कई शहरों में कोहरा छाने लगा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी एवं पूर्वी हवाओं के सम्मिलन के कारण गरज-चमक के साथ वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है। मौसम का इस तरह का मिजाज मंगलवार तक बना रह सकता है। वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में मौजूद अति कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पडऩे के बाद हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। पंजाब एवं उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में सक्रिय है। इनकी वजह से प्रदेश में पश्चिमी एवं पूर्वी हवाओं का सम्मिलन होने से शुक्रवार से वर्षा होने की स्थिति बन रही हैमंगलवार तक बिगड़ा रह सकता है

 

इस दौरान दिन के तापमान में कुछ कमी आ सकती है, लेकिन बादल बने रहने के कारण रात का तापमान कुछ और बढ़ सकता है। 30 दिसंबर से मौसम साफ होने के कारण एक बार फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगेगी। वर्तमान मौसम के संबंध में जानकारी देते हुए आधारताल स्थित मौसम कार्यालय प्रभारी डीके तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा वहीं न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा मौसम की पूर्वानुमान के संबंध में जानकारी देते हुए श्री तिवारी ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते जिले में कहीं-कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बहुत सारे पडने की संभावना है वहीं जिले में कहीं-कहीं वज्रपात या झंझावात की की भी संभावना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button