जबलपुरमध्य प्रदेश

कालाबाजारी रोकने गोदामों में लगे ताले, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जबलपुर, यश भारत। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन में गड़बड़ी और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर शनिवार को प्रशासनिक अमले ने जिले के कई निजी गोदामों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया, जहां गेहूं का भंडारण पाया गया था।

प्रशासन को आशंका है कि पुराने गेहूं की रीसाइक्लिंग कर उसे उपार्जन केंद्रों पर बेचा जा सकता है, जिससे वास्तविक किसानों को नुकसान होता है। इसी को रोकने के लिए कलेक्टर ने पूर्व में आदेश जारी कर उपार्जन अवधि के दौरान निजी गोदामों से गेहूं की निकासी पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश के तहत उन सभी गोदामों को चिन्हित कर सील किया जा रहा है, जहां पिछले वर्ष का गेहूं संग्रहित है।

प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य बिचौलियों और व्यापारियों द्वारा किसानों की आड़ में की जा रही संभावित गड़बड़ियों पर अंकुश लगाना है। साथ ही यह सुनिश्चित करना है कि समर्थन मूल्य का लाभ केवल वास्तविक किसानों को ही मिले। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button