इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बिजली-पानी और सड़क की समस्या से जूझ रहे रामड़ा  के ग्रामीण

सरपंच पर विकास राशि में गड़बड़ी के आरोप

जबलपुर, यश भारत। ग्राम पंचायत रामड़ा, तहसील रामनगर, जिला जबलपुर के ग्रामीणों ने गांव में बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गांव के विकास की मांग की जा रही है, लेकिन पंचायत स्तर पर समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में पर्याप्त बिजली सुविधा नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रात के समय बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण स्कूल पहुंचने और मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा दिलाने में भी परेशानी होती है।
शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शासन की ओर से गांव के विकास के लिए मिलने वाली राशि का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने विकास कार्यों में राशि के गबन की आशंका जताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जब वे अपनी समस्याएं लेकर सरपंच के पास पहुंचते हैं तो कथित तौर पर उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि जो करना है कर लो, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें धमकाया और प्रताड़ित किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button