VIDEO- जिला अस्पताल विक्टोरिया में फूफा की लात-घूसों से पिटाई: 10 साल की बेटी को गलत ढंग से छूने पर मां ने दी सजा
जबलपुर, यशभारत। जिला अस्पताल विक्टोरिया समय था सुबह का। बीमारियों से पीडि़त मरीज इलाज कराने पहुंच रहे थे, डॉक्टर और अन्य स्टाफ भी अपने-अपने साधनों से ड्यूटी के लिए आ रहे थे। सब कुछ सामान्य था लेकिन अचानक से एक महिला द्वारा पुरूष को लात-घूसों से लिटालिटाकर पीटा जाने लगा। यह होते ही भीड़ लग गई, लोग समझ नहीं पा रहे थे अचानक से महिला का रौद्र रूप देखकर सब हैरान थे। दरअसल पूरा मामला महिला की 10 साल की बेटी से छेड़छाड़ का था। रिश्ते में फूफा लगने वाले व्यक्ति ने महिला के घर जाकर बच्ची को गलत ढंग से छुआ, अश£ील हरकतें की। इसकी जानकारी मां जब घर पहुंची तो बेटी ने दी। इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर विक्टोरिया पहुंची जहां पर अश्लील हरकतें करने वाला फूफा पकड़ में आ गया जिसके बाद महिला और उसके साथियों ने फूफा की जमकर धुनाई की।
हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि चांदनी चौक निवासी महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि रिश्ते में लगने वाले अमीन घर पहुंचा था उस वक्त घर में 10 साल की बेटी अकेली थी। इसका फायदा उठाकर अमीन ने उसकी बेटी के साथ गलत हरकतें की, उसके साथ अश्लीलता की। जब वह काम से घर लौटी तो बेटी ने बताया कि फूफा घर आए थे और उसके साथ गलत हरकतें की। इसकी जानकारी लेने के लिए फूफा अमीन को फोन लगाया तो वह इंकार करने लगा। जानकारी लगी किसी काम से फूफा अमीन विक्टोरिया पहुंचा हुआ है। वहां अपने पति के साथ पहुंची और अमीन से बेटी के साथ की गई हरकतों के बारे में पूछा तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद फूफा अमीन को सबक सिखाने के लिए तरीके धुनाई की गई जिसके बाद फूफा अमीन स्वीकार किया उसने बेटी के साथ गलत हरकतें की।