ऑल इंडिया लेवल पर जारी किया गया शातिर मुकुल का पोस्टर

नाबालिग लड़की और शातिर मुकुल अभी भी है पुलिस से दूर
मिलेनियम कॉलोनी सिविल लाइन डबल मर्डर केस
जबलपुर,यशभारत। मिलेनियम कॉलोनी सिविल लाइन में हुए डबल मर्डर का शातिर युवक मुकुल सिंह और उसके साथ नाबालिग लड़की अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस को जहां दोनों की लोकेशन मिलती है पुलिस वहां पहुंचती है लेकिन उसके पहले ही दोनों शातिर वहां से भाग निकलते हैं। हालांकि पुलिस को अभी दोनों के कुछ ताजा सीसी कैमरे के फुटेज मिले हैं जिनके आधार पर आगे की पतासाजी की जा रही है। जबलपुर पुलिस ने आरोपी मुकुल सिंह 21 वर्ष का एक पोस्टर जारी किया है। इस संबंध में एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया लेवल पर आरोपी मुकुल सिंह की गिरफ्तारी के लिए उसका पोस्टर जारी किया है जिससे आरोपी की गिरफ्तारी में मदद मिल सके। एसपी के अनुसार मुकुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें करीब 7 स्टेट में लगी हुई हैं। उम्मीद है आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा। विदित हो कि विगत 15 मार्च को रेल मंडल के कार्यालय अधीक्षक राजकुमार विश्वकर्मा 52 वर्ष और उनके 9 वर्षीय बेटे तनिष्क की लाश उनके घर से मिली थी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मुकुल सिंह ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
ताजी लोकेशन आगरा मिली
जानकारी के अनुसार मुकुल सिंह और नाबालिग लड़की की लोकेशन अभी तक पुणे, कर्नाटक, गोवा, उत्तर प्रदेश में मिली है जहंा पुलिस की टीम ने पहुंचकर कुछ सीसी फुटेज बरामद किए हैं। अभी हाल ही में ताजा लोकेशन आगरा पुलिस को मिली है जहां आरोपी की अब तलाश की जा रही है।
०००००००००००