जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भेड़ाघाट में सांप पकड़े जाने पर हंगामा: महिला ने की छोड़ने की जिद, सर्प विशेषज्ञ को भागना पड़ा

 

जबलपुर, : भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सिहौदा में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जहाँ एक सांप को पकड़े जाने के बाद एक महिला ने उसे छोड़ने की जिद पर ऐसा हंगामा किया कि सर्प विशेषज्ञ को मौके से सांप लेकर भागना पड़ा।

घटना सोमवार शाम करीब 5:30 बजे की है, जब सिहौदा निवासी पंकज चढार के कच्चे खपरैल मकान में मिट्टी के चूल्हे के पास साढ़े सात फीट लंबा धामन सांप देखा गया। सांप को देखते ही घर में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे मौके पर पहुंचे और कुशलता से सांप को रेस्क्यू कर पकड़ लिया।

जैसे ही गजेंद्र दुबे सांप को लेकर घर के आंगन में आए, तभी एक पड़ोसी महिला अचानक अजीब सी हरकतें करने लगी। वह चीखते हुए गजेंद्र दुबे से बोली, “छोड़ दो इसे! ये हमारे आस-पास ही रहेगा।” दुबे ने महिला को समझाने की कोशिश की कि सांप प्रकृति का हिस्सा है और उसे जन-मानस से दूर जंगल में स्वच्छंद विचरण के लिए छोड़ा जाना सुरक्षित रहेगा।

हालांकि, महिला की स्थिति देखकर गजेंद्र दुबे समझ गए कि वहाँ रुकना उचित नहीं होगा। महिला के अजीब व्यवहार और मौके पर जमा तमाशबीनों के कारण उन्होंने किसी तरह सांप को अपनी पकड़ में रखा और वहाँ से भाग निकले। इस घटना ने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button