भोपालमध्य प्रदेश

ड्रेस कोड पर बवाल , भोपाल की निजी कंपनी के फरमान के खिलाफ सड़कों पर उतरे संगठन

ड्रेस कोड पर बवाल , भोपाल की निजी कंपनी के फरमान के खिलाफ सड़कों पर उतरे संगठन

भोपाल यश भारत। राजधानी में एक निजी कंपनी के ड्रेस कोड को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। कंपनी द्वारा जारी नोटिस में महिला कर्मचारियों को बिंदी, सिंदूर, मंगलसूत्र, चूड़ी, कड़े और अंगूठी पहनने से रोकने के साथ ही पुरुष कर्मचारियों को माथे पर तिलक लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इतना ही नहीं, निर्देशों का पालन न करने पर कर्मचारियों को कंपनी परिसर में प्रवेश नहीं देने की चेतावनी भी दी गई है। इस फैसले के सामने आते ही मामला तूल पकड़ गया है। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने इसे धार्मिक आस्था और परंपराओं पर चोट बताते हुए कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठनों का कहना है कि यह आदेश भारतीय संस्कृति और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन है जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन से नोटिस तत्काल वापस लेने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। वहीं इस मुद्दे ने शहर में सामाजिक और राजनीतिक बहस को भी हवा दे दी है। फिलहाल कंपनी प्रबंधन की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है लेकिन मामला बढ़ता देख प्रशासन की नजरें भी इस पर टिक गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button