जबलपुरदेशराज्य

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की मौत; पति-पत्नी घायल

टाटा टियागो कोर से चार लोग जा रहे थे दिल्ली

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दो महिलाओं की मौत; पति-पत्नी घायल

Delhi Kolkata NH Accident हथिगवां में जहानाबाद फ्लाईओवर के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया।

News Article Hero Image

(प्रतापगढ़)।दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। हथिगवां थाना क्षेत्र के जहानाबाद फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो महिलाओं की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है।

टाटा टियागो कोर से चार लोग जा रहे थे दिल्ली

Delhi Kolkata NH Accident हरियाणा के फरीदाबाद जनपद स्थित कुंदन कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी आशीष चक्रवर्ती पुत्र नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती अपनी टाटा टियागो कार से अपने तीन अन्य स्वजनों के साथ कोलकाता से दिल्ली की ओर जा रहे थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे जैसे ही उनकी कार जहानाबाद फ्लाईओवर के पास पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और कार सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी।

घायल कौशांबी के मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल रेफर

Delhi Kolkata NH Accident टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया। घटना के बाद कुछ देर के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। हथिगवां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर, कौशांबी रेफर कर दिया।

मरने वाली दोनों महिलाएं रिश्तेदार थीं 

Delhi Kolkata NH Accident जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद 70 वर्षीय मंजू भद्र और 58 वर्षीय बुलबुल को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताई जा रही हैं। वहीं आशीष चक्रवर्ती और उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं। हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे की जानकारी पुलिस ने स्वजन को दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

एसएचओ हथगवां बोले- जांच की जा रही है

पुलिस की प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार कार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। हथिगवां एसएचओ सत्येंद्र सिंह का कहना है कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार के खतरे को उजागर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button