उमंग सिंघार ने पढ़ी सोनिया गांधी की पुस्तक ए जर्नी ऑफ लव जीवन के अनकहे पहलुओं को जाना

उमंग सिंघार ने पढ़ी सोनिया गांधी की पुस्तक ए जर्नी ऑफ लव जीवन के अनकहे पहलुओं को जाना
प्रेम, संघर्ष, कर्तव्य और भारत से जुड़ाव की संवेदनशील कहानी को व्यक्तिगत अनुभवों के जरिए समझने का अवसर
भोपाल, यश भारत। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ए जर्नी ऑफ लव इन दिनों चर्चा में है। इस पुस्तक को मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी पढ़ा। पुस्तक के माध्यम से उन्होंने सोनिया गांधी के जीवन के उन अनकहे पहलुओं को जानने का अवसर पाया जिनमें प्रेम संघर्ष कर्तव्य विरह और भारत के प्रति उनके गहरे जुड़ाव की झलक मिलती है। ए जर्नी ऑफ लव केवल एक साहित्यिक कृति नहीं बल्कि व्यक्तिगत अनुभवों के जरिए जीवन और इतिहास को समझने का एक संवेदनशील प्रयास है। पुस्तक में सोनिया गांधी के जीवन के अनुभवों के साथ देश की बदलती राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों का भी उनके नजरिए से चित्रण किया गया है।
पुस्तक में ऐसे कई अनुभवों और परिस्थितियों का उल्लेख है जिन्होंने सोनिया गांधी के व्यक्तित्व उनके जीवन के फैसलों और भारत के साथ उनके रिश्ते को आकार दिया। यह पाठकों को इतिहास को केवल घटनाओं के क्रम में नहीं बल्कि उसे करीब से देखने और जीने वाले व्यक्ति के अनुभवों के माध्यम से समझने का अवसर देती है।
उमंग सिंघार द्वारा इस पुस्तक का अध्ययन सोनिया गांधी के जीवन के व्यक्तिगत और सार्वजनिक पक्षों को जानने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।







