जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

उफ ये गर्मी कर रही परेशान जाएं तो जाएं कहां

भोपाल/जबलपुर यशभारत

गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक तपिश पसीने छुड़ा रही है। अ ें पारा 45 के पार चला गया है। सुबह से ही निकली चटख धूप ने गर्मी का अहसास करा दिया। सुबह साढ़े आठ बजे ही तापमान 27डिग्री पार कर गयाा। और समावार लिखे जाने तक पारा 38 डिग्री से पार हो गया है।
गर्मी से मानव व पशु पक्षी सभी का हाल बेहाल है। सड़कों पर सुबह सैर सपाटा करने वाले भी घरों में कैद रहने मजबूर हैें । कोई भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है। अगर कोई दोपहिया वाहन चालक वाहन चलाते मिलता है, तो उसने सिर पर गीला कपड़ा लिया होता है। गर्मी के कारण बुखार, उल्टियां व दस्त जैसी बीमारियां फैल रही हैं। अस्पतालों में भी अब मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दोपहर के समय पेड़ पौधों के पत्ते भी सूखे हुए दिखाई पड़ते हैं। कड़कती गर्मी से निजात पाने के लिए लोग शीतल पेय, गन्ने का रस व नींबू पानी सहित गोल गप्पे इत्यादि का सहारा ले रहे हैं। गर्मी के कारण सब्जी, फल व मिठाई वाली दुकानों के मालिकों को उक्त सामान खराब होने से काफी परेशानी हो रही है। बाजारों में भी कोल्ड डिं्रक, कुल्फी, जूस, गोल गप्पे के साथ-साथ विभिन्न तरह की ठंडी वस्तुओं की डिमांड बढऩे लगी है। किसान भी दिन के समय खेतों को छोड़ कर घर में आराम फरमाने लगे हैं। वहीं, पशु पक्षी भी धूप से बचने के लिए छांव का सहारा ले रहे हैं।जबलपुर में भीषण गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से लोगों को पसीना आ रहा है। सड़कों पर सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहता है। यह गर्मी परेशान कर रही है। लोग पसीने से तरबतर हो जा रहे हैं।

100

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में भी तापमान में वृद्धि हो सकती है। मध्यप्रदेश में नौतपा जैसी गर्मी है। भोपाल, ग्वालियर समेत कई शहरों में सूरज के तेवर तीखे हैं। सोमवार को 7 शहरों में पारा 45 डिग्री के पार रहा। मई-जून में पहली बार इतना पारा पहुंचा। इससे पहले अप्रैल में ही इतनी गर्मी रही थी। वहीं, 24 शहरों में तापमान 40 डिग्री या इससे अधिक रहा।

मंगलवार को भी सुबह से ही पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, कहीं भी आंधी-बारिश का अलर्ट नहीं है। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में हीट वेव यानी, लू चल सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में दिन का तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सोमवार को भोपाल में गर्मी का असर देखा गया। इस दिन अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो मई और जून का सबसे अधिक रहा।

प्रदेश में सबसे गर्म छतरपुर का खजुराहो
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को छतरपुर का खजुराहो शहर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 45.8 डिग्री तक पहुंच गया। टीकमग? में 45.4 डिग्री, ग्वालियर, नर्मदापुरम-सागर में 45.2 डिग्री, नौगांव और गुना में तापमान 45 डिग्री रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में सबसे ज्यादा 43.4 डिग्री, जबलपुर में 42.6 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दमोह, शिवपुरी, सतना, शाजापुर, रीवा, सीधी, उमरिया, मलाजखंड, रतलाम, नरसिंहपुर, छिंदवा?ा, सिवनी, मंडला और रायसेन में तापमान 40.2 से 43.5 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान सबसे कम 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अगले 2 दिन लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 12 जून से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, जिन जिलों में बारिश नहीं होगी, वहां गर्मी का असर बना रहेगा।
महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में अटका मानसून
पिछले 12 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। अगले 2 से 3 दिन तक मानसून के आगे बढऩे की संभावना कम ही है। यानी, मानसून 15 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App