भोपाल

दस किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार -आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

दस किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
-आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज
भोपाल, यशभारत।
क्राइम पुलिस ने गांजा बेचने की फिराक में घूम रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से करीब दस किलो गांजा बरामद किया। जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपए होना बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कस्तूरबा अस्पताल के पास दो युवक गांजा बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर सब्जी मंडी के टीन शेड में बैठे दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। मौके पर ही तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास एक बोरी में रखा 9 किलो 980 ग्राम गांजा मिला। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचयान अर्जुन नगर के पास औबेदुल्लागंज निवासी शीतल कुचबंदिया पुत्र बंशीलाल(34) और कुंदन कुचबंदिया पुत्र मनोहर लाल(22) के रूप में की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गांजा जब्त कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे कहां से गांजा खरीद कर भोपाल लाए थे।

भारी मात्रा में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक बरामद हुई:-
भोपाल क्राइम ब्रांच ने वर्ष 2025 में 46 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 235 किलो ग्राम से गांजा जप्त किया है, इसी तरह 10 आरोपियों के पास से 45.682 ग्राम एमडी ड्रग्स जप्त और 5 आरोपियों से 42.55 ग्राम स्मैक के अलावा 1 आरोपी से 1.96 ग्राम एलएसडी पेपर ड्रग्स जप्त किया है। प्रदेश भर में चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी, है जरूरी’ अभियान के तहत भोपाल क्राइम ब्रांच लगातार मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर उनके पास से गांजा, एमडी ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थ बरामद कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button