जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

सेक्टर-2 इंस्पेक्टर विजय चंद जायसवाल के क्षेत्र में दो दिन में दो बार छापेमारी

कार्रवाई के बावजूद अमरूद बाग में फिर धधकती मिलीं कच्ची शराब की भट्ठियां

गोरखपुर  में कच्ची शराब का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेक्टर-2 इंस्पेक्टर विजय चंद जायसवाल के क्षेत्र अमरूद बाग में दो दिन के भीतर दूसरी बार छापेमारी करनी पड़ी। एक दिन पहले आबकारी विभाग और राजघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की जिसमें सेक्टर-2 इंस्पेक्टर विजय चंद जायसवाल भी मौजूद रहे, भारी मात्रा में कच्ची शराब, लहन और अवैध भट्ठियों को नष्ट किया था।
लेकिन कार्रवाई के अगले ही दिन जिला आबकारी अधिकारी अरविंद मौर्य खुद अमरूद बाग पहुंचे। मौके पर पहुंचते ही उन्हें फिर से कच्ची शराब की भट्ठियां धधकती मिलीं। टीम को देखते ही शराब बनाने वाले लोग जलती हुई भट्ठियां और तैयार कच्ची शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए।
आबकारी विभाग ने मौके से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर नष्ट की, जबकि 350 किलो लहन को भी नष्ट कराया। इसके अलावा शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही सभी अवैध भट्ठियों को तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया।
लगातार दो दिनों में दो बार हुई कार्रवाई के बावजूद उसी स्थान पर फिर से अवैध शराब का निर्माण मिलना आबकारी विभाग के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। अब आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button