देशमध्य प्रदेशराज्य

एक ही दिन दो बड़े विमान हादसे: फ्रांस में 11 और सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर क्रैश से 14 लोगों की मौत

पेरिस/रियाद।

पेरिस/रियाद। रविवार को फ्रांस और सऊदी अरब में हुए दो अलग-अलग विमान हादसों में कुल 25 लोगों की मौत हो गई। फ्रांस में स्काइडाइविंग के लिए इस्तेमाल होने वाला एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जबकि सऊदी अरब में अरामको कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।फ्रांस के नैंसी शहर के पास स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे स्काइडाइविंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है और जांच एजेंसियां तकनीकी खराबी समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही हैं।

वहीं सऊदी अरब के रास तनूरा क्षेत्र में सरकारी तेल कंपनी अरामको का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों में सभी सऊदी नागरिक हैं। हेलीकॉप्टर हादसे के कारणों की भी जांच जारी है।दोनों हादसों के बाद संबंधित देशों की एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद ही दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button