दूषित पानी पीने से 2 दर्जन लोग बीमार , अस्पताल में भर्ती , पहुंचे CMHO… मचा हड़कंप
ग्रामीणों की हालत खराब

रीवा | दूषित पानी पीने से रीवा के मऊगंज जिले के दिवारी ग्राम में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा लोगों की बीमार होने की खबर सामने आई| इसकी सूचना मिलते ही सीएमएचओ मऊगंज सिविल अस्पताल पहुंचे गांव के तकरीबन 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया |
बीते तीन दिनों से उल्टी दस्त की शिकायत थी जिसे बिगड़ते मौसम के चलते हल्के में लेकर नजर अंदाज किया गया लेकिन सुबह गांव के लोगों की बीमारी से हालत गंभीर हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने 108 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई तुरंत एंबुलेंस से पहुंचकर मरीजों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गांव में बीमारी को लेकर हलचल का माहौल बना हुआ है वहीं ग्रामीण कहना है कि गांव के समीप एक डामर प्लांट है बीते कई दिनों से बारिश होने की वजह से सारा पानी डामर प्लांट से बहकर हैंड पंप के समीप जमा हो गया और इसी पानी को पीकर लोग बीमार हो गए हालांकि जांच के बाद ही बीमार होने की असली वजह सामने आएगी l







