दो दिन बाद पारा फिर 42 पर पहुंचा शाम ढलने के बाद भी तपन का एहसास

दो दिन बाद पारा फिर 42 पर पहुंचा शाम ढलने के बाद भी तपन का एहसास
जबलपुर यश भारत। पिछले दो दिनों में तापमान में हल्की गिरावट के बाद पारा एक बार फिर उछलकर मंगलवार को 42 डिग्री पर पहुंच गया जिसके कारण दिन में तो छोड़ो शाम ढलने के बाद भी गर्म हवाओं ने तपन का एहसास कराया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा वहीं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आद्रता 47% प्रतिशत आंकी गई। और यह सिलसिला अभी एक-दो दिन और इसी तरह का बना रहेगा। वर्तमान में 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आने वाली पश्चिमी हवाओं के कारण गर्मी का अहसास बढ गया है। इसके पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री दर्ज हुआ था जबकि इसके पहले रविवार को अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। स्थानी मौसम कार्यालय प्रभारी के अनुसार 25 तारीख के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोंभ एक्टिव होने की संभावना है तब कहीं जाकर गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।