देशमध्य प्रदेश

जापान में लगातार 2 भूकंप के झटके, इंडोनेशिया तक हुआ असर; जानें कितनी थी तीव्रता

जापान में क्यों आते हैं भूकंप के झटके?

जापान में लगातार 2 भूकंप के झटके, इंडोनेशिया तक हुआ असर; जानें कितनी थी तीव्रता

जापान में रात को दो भूकंप आए जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पहला झटका ताकानाबे में 5.7 मैग्नीट्यूड का था जबकि दूसरा झटका नाजे में 3.0 मैग्नीट्यूड का था। भूकंप का असर इंडोनेशिया तक महसूस किया गया। जापान और इंडोनेशिया पैसिफिक रिंग ऑफ फायर के पास होने के कारण यहाँ टैक्टॉनिक गतिविधियाँ अधिक होती हैं जिससे भूकंप और सुनामी का खतरा बना रहता है।

 

1755414201 Untitled 2 copy

जापान में बीती रात लगातार 2 भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। एक के बाद एक लगातार 2 बार भूकंप आने से लोगों में दहशत फैल गई। सभी अपने घरों से बाहर निकलकर भागे। हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी भी जानमाल की हानि की खबर नहीं मिली है।

कितनी रही तीव्रता?

भूकंप का पहला झटका जापान के दक्षिण पूर्व में स्थित ताकानाबे में महसूस किया गया। स्थानीय समयानुसार, शनिवार की रात लगभग 21:13 बजे भूकंप आया। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मैग्नीट्यूड थी। कुछ देर बाद 3.0 मैग्नीट्यूड का दूसरा झटका भी लगा, जिसका केंद्र नाजे में जमीन से 19 किलोमीटर नीचे था।जापान में आए भूकंप का असर इंडोनेशिया तक महसूस किया गया। इंडोनेशिया में भी 5.7 की मैग्नीट्यूड का भूकंप महसूस किया गया है।

जापान में क्यों आते हैं भूकंप के झटके?

दरअसल इंडोनेशिया और जापान समेत कई देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर (Pacific Ring of Fire) के पास मौजूद है। इस इलाके में टैक्टॉनिक गतिविधिया सबसे अधिक होती हैं। टैक्टॉनिक प्लेट्स खिसकने की वजह से यहां अक्सर भूकंप के झटके, ज्वालामुखी फटने और सुनामी जैसे खतरे मंडराते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button