जबलपुर

मंगलवार रहा कोल्ड डे सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, और गिरेगा पारा

मौसम की बेरुखी में जरूरी है एहतियात

जबलपुर, यशभारत। उत्तर भारत में आ रही तीव्र बर्फीली हवाओं के कारण जबलपुर समेत समूचा महाकोश अंचल में सर्दी बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी शुरु हो चुकी है। वहां से आ रही हवा के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई है। इस कारण दिन-रात के तापमान में गिरावट हो रही है। आने वाले दो से तीन दिन तक मौसम का असर ऐसा ही रहेगा। रात के टेम्प्रेचर में और भी गिरावट हो सकती है। मंगलवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही। आज का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा, जो कि सामान्य से 4 डिग्री कम रहा।
बारिश के भी आसार
मौसम विभाग के अनुसार 22-23 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी का अनुमान है। तब तक ठंड का असर बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद ठंड अपना रोब जमाने लगी उत्तर पूर्वी हवाओं में वातावरण में जमकर ठंडक घोल दी है, दिन में धूप भी अब तीखी नहीं लगती दिन भर ठंडक बनी रहती है और शाम ढलने के बाद ठंड के तेवर आक्रामक हो जाते है और रात में शीत लहर चलने लगती है। ठंड से जन जीवन प्रभावित होने लगा है रात बड़ी और दिन छोटे होने लगे है, सुबह दिनचर्या देर से प्रारंभ होती है, रात में सड़के जल्दी सूनी होने लगी हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अलाव के अभाव में खुले स्थानों के नीचे सार्वजनिक स्थानों पर जीवन यापन करने वाले गरीब मजदूरों की परेशानी बढ़ गई है।

स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से समाप्त हो चुका है बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात भी बिखर गया है, उत्तर भारत में हुई बर्फबारी की वजह से बर्फीली हवाएँ पूरे मध्य प्रदेश को अपनी चपेट में लिए हुए है, जिससे तापमान में गिरावट आ रही है, दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। अगले 24 घण्टों के दौरान शीतलहर चलने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है, पिछले 24 घण्टों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई जो आज भी जारी है। नगर का अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 31. 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया था। उत्तरी हवाएं 3 से 4 किलो मीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से चल रही हैं।
क्रिसमस में रहेगी भारी ठंड
अगले 24 घण्टों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है और तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। इस साल पिछले सालों की तुलना में पहले पखवाड़े में सर्दी थोड़ी कम है, लेकिन पिछले पांच साल का ट्रेंड देखे तो दूसरे पखवाड़े में अधिक बढ़ती है। इस साल भी आने वाले दिनों में मौसम का जो मिजाज दिख रहा है, उसके अनुसार क्रिसमस के बाद सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने भी आखिरी सप्ताह में तेज सर्दी की बात कही है। नया साल अच्छी ठंड में मनेगा। 22 को जो पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, उसके कारण उत्तर भारत में अगर अच्छी बर्फबारी होती है तो तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में न्यू ईयर के आसपास अच्छी सर्दी दिखाई पड़ सकती है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button