जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

नटवारा लौट रहे चाचा ससुर-दामाद को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, चालक फरार

नटवारा लौट रहे चाचा ससुर-दामाद को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, चालक फरार

जबलपुर, यश भारत। शहपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल चला रहा युवक बाल-बाल बच गया। हादसा गुरू कृपा पेट्रोल पम्प के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, चौकीताल निवासी सुरेन्द्र ठाकुर अपने रिश्तेदार राजेश गौड़ और अनिल गौड़ के साथ टाइल्स-मार्बल का काम करने बिलपठार गया था। काम समाप्त होने के बाद तीनों मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एन एम 6113 से ग्राम नटवारा लौट रहे थे। मोटरसाइकिल सुरेन्द्र चला रहा था, बीच में राजेश गौड़ और पीछे अनिल गौड़ बैठे थे।

शाम करीब 7:15 बजे जैसे ही वे गुरू कृपा पेट्रोल पम्प, शहपुरा के पास पहुंचे, तभी नटवारा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एन 9638 ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे अनिल गौड़ सड़क पर गिर गए और ट्रक उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button