जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कटंगी बोरिया मार्ग पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, 5 मवेशी मृत मिले

जबलपुर, यशभारत। कटंगी बोरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार कटंगी पुलिस ने 35 नग मवेशियों से भरे एक ट्रक को पकड़ा गया।ट्रक में 5 गाय मृत पाई जाने पर अंतिम संस्कार करवाने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा की जा रही है। अन्य मवेशियों को गोशाला में भिजवा दिया गया है। मौके से आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ धारा 4, 6, 9 गोवंश वध प्रतिशेध अधिनियम 11 पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने बताया कि मुखबिर के जरिए जानकारी मिली थी कि ट्रक में मवेशियों को महाराष्ट्र राज्य लेकर जा रहे है। लेकिन ट्रक मिटटी में फंस गया है, जिसकी सूचना पर पुलिस ने टीम बोरिया मार्ग के पास जाकर मिटटी में धंसे ट्रक को बाहर निकाला और स्थानीय लोगों की मदद से मवेशियों को बाहर निकाला। ट्रक में 5 मवेशी मृत पाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button