जबलपुरमध्य प्रदेश

चोरी की रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

गोटेगांव से चरगवां जा रहा था ट्रैक्टर

जबलपुर। चरगवां थाना पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी की रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं खान एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे ने बताया कि रविवार को मुरकटिया घाट में अवैध रेत उत्खनन की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम अहमदपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने घेराबंदी की। इसी दौरान गोटेगांव की ओर से चरगवां जा रहा आईसर ट्रैक्टर (क्रमांक एमपी-49 ए-6716) रोककर उसकी तलाशी ली गई। ट्रॉली में रेत लोड मिली।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम धीरेन्द्र पिपरोलिया (25) निवासी ग्राम नोनी करेली, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर बताया। उसने स्वीकार किया कि वह अपने पिता के ट्रैक्टर से नोनी करेली क्षेत्र से चोरी की रेत लाकर चरगवां में बेचने के लिए ले जा रहा था।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में आरक्षक अभिषेक कौरव, राहुल भारती एवं विजय कुमार की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button