भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

दिव्य ऋषि तिवारी को न्याय दिलाने मशाल जुलूस , डीबी मॉल से एमपी  नगर थाने तक निकला जुलूस, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

 

दिव्य ऋषि तिवारी को न्याय दिलाने मशाल जुलूस

डीबी मॉल से एमपी  नगर थाने तक निकला जुलूस, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

भोपाल यश भारत। दिव्य ऋषि तिवारी की करंट लगने से हुई मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस डीबी मॉल से शुरू होकर एमपी नगर थाने तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दिव्य ऋषि तिवारी को न्याय दिलाने और मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

 

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले में निलंबित अधिकारियों के नाम भी एफआईआर में शामिल किए जाएं। इसके साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार सभी दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। मशाल जुलूस के दौरान लोगों ने दिव्य ऋषि तिवारी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारे लगाए।

बताया गया कि बीते दिन करंट लगने से दिव्य ऋषि तिवारी की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही मामले को लेकर आक्रोश बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होने के साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। मशाल जुलूस के जरिए प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button