भोपालमध्य प्रदेश

पढ़ाई में अव्वल, अब स्कूटी पर सवार होंगे विद्यार्थी 7400 से अधिक मेधावी छात्रों को मिली सौगात, खातों में पहुंची योजना की राशि

पढ़ाई में अव्वल, अब स्कूटी पर सवार होंगे विद्यार्थी

7400 से अधिक मेधावी छात्रों को मिली सौगात, खातों में पहुंची योजना की राशि

भोपाल, यश भारत। शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को मुख्यमंत्री स्कूटी योजना के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री राव उदय प्रताप सिंह मंत्री कृष्णा गौर मंत्री विजय शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रदेश के 7400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को ई स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन खरीदने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में योजना की राशि अंतरित की। वहीं चयनित विद्यार्थियों को मंच से सांकेतिक रूप से वाहनों की चाबी भी सौंपी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।

IMG 20260919 WA0032

मेहनत को प्रोत्साहन देना सरकार की प्राथमिकता , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें उच्च शिक्षा और बेहतर अवसरों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत को सम्मान और प्रोत्साहन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने भविष्य के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं।

IMG 20260919 WA0009

2026 से बदले पात्रता के नियम , मुख्यमंत्री स्कूटी योजना में वर्ष 2026 से पात्रता के नियमों में बदलाव किया गया है। अब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के नियमित विद्यार्थियों को योजना का लाभ लेने के लिए 12वीं की परीक्षा प्रथम प्रयास में उत्तीर्ण करना होगा। इसके साथ ही न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करना और संबंधित विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल करना अनिवार्य किया गया है। योजना का लाभ सभी संकायों के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा। इस वर्ष योजना में पहली बार न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक की शर्त जोड़ी गई है। जुलाई 2026 के शासन आदेश के अनुसार योजना को वर्ष 2026 27 से 2030 31 तक जारी रखने के लिए 495 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

IMG 20260919 WA0012

ई स्कूटी के लिए 1.20 लाख तक की सहायता, योजना के तहत पात्र विद्यार्थी निर्धारित वाहनों में से अपनी पसंद का वाहन चुन सकेंगे। ई-स्कूटी के लिए अधिकतम 1.20 लाख रुपये तथा मोटराइज्ड वाहन के लिए अधिकतम 90 हजार रुपये तक की राशि दी जाएगी। निर्धारित राशि में वाहन की एक्स-शोरूम कीमत के साथ पंजीयन बीमा दो हेलमेट और आवश्यक सहायक सामग्री का खर्च भी शामिल रहेगा।

  1. राशि खाते में आने के बाद ही खरीदना होगा वाहन , विभाग ने विद्यार्थियों को वाहन खरीदने की प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए हैं। योजना की राशि बैंक खाते में पहुंचने से पहले वाहन खरीदना नियमों के विपरीत माना जाएगा। विद्यार्थियों को राशि प्राप्त होने के बाद ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार वाहन खरीदना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button